"इतिहास - दृष्टि बदल चुकी है...इसलिए इतिहास भी बदल रहा है...दृश्य बदल रहे हैं ....स्वागत कीजिए ...जो नहीं दिख रहा था...वो दिखने लगा है...भारी उथल - पुथल है...मानों इतिहास में भूकंप आ गया हो...धूल के आवरण हट रहे हैं...स्वर्णिम इतिहास सामने आ रहा है...इतिहास की दबी - कुचली जनता अपना स्वर्णिम इतिहास पाकर गौरवान्वित है। इतिहास के इस नए नज़रिए को बधाई!" - डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह


15 August 2020

Megh population in 1891 compiled from census


पंजाब में सन 1891 में मेघ जनसंख्या 49301 थी, जिस में ब्रिटिश प्रोविंस (पंजाब) में 48035 हिन्दू, 65 सिख व 1201 मुसलमान थे। और नेटिव स्टेट्स(पंजाब के) में मेघ जनसंख्या 7356 थी, जिस में 7223 हिन्दू व 133 सिख थे। - ब्रिटिश टेरिटी में 41712 हिन्दू, 65 सिख व 1006 मुसलमान। -दिल्ली में कुल 477 , सभी हिन्दू। -करनाल में 39 हिन्दू, 272 सिख। -अम्बाला में 800 हिन्दू, 27 सिख व 80 मुसलमान। -शिमला में 12 हिन्दू, 1 सिख। -लुधियाना में 5 हिन्दू। -मुल्तान में 7 हिन्दू, 53 सिख। -मोंटगोमरी 2 मुसलमान। -लाहौर में 215 हिन्दू, 1 सिख व 103 मुसलमान। -अमृतसर 23 मुसलमान। -गुरदासपुर में 6802 हिन्दू, 15 सिख व 1 मुसलमान। -सियालकोट में 31871 हिन्दू, 21 सिख व 513 मुसलमान। -गुजरात (पंजाब का गुजरात) में 1430 हिन्दू, 8 मुसलमान। -गुजरांवाला में 41 हिन्दू, 13 मुसलमान। -रावलपिंडी में 18 हिन्दू। -पेशावर में 24 हिन्दू। -रोहतक में 1 हिन्दू। इसके अलावा झांग, कांगड़ा, फिरोजपुर, शाहपुर, झेलम, हाजरा, कोहट, डेरा गाजीपुर, मुजफ्फरगढ़ और बलीची ट्रैक में मेघ जनसंख्या दर्ज नहीं थी।

(Reference: census of India-1891, Volume.20, Table:C)

उक्त संदर्भ श्री ताराराम जी ने मैसेंजर के ज़रिए भेजा है.

2 comments:

  1. आज की जन संख्या का उल्लेख शायद असम्भव तो नहीं पर दुष्कर ज़रूर होगा नापना ...

    ReplyDelete
  2. उत्तर भारत का कोई आँकड़ा नहीं है ।

    ReplyDelete